Navodaya 6 Class Maths Important Questions: अंकगणित के ये 15 सवाल जो हर साल नवोदय परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी रट लें
Navodaya 6 Class Maths Important Questions: अंकगणित के ये 15 सवाल जो हर साल नवोदय परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी रट लें

Navodaya 6 Class Maths Important Questions: अंकगणित के ये 15 सवाल जो हर साल नवोदय परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी रट लें

Navodaya 6 Class Maths Important Questions: जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2027 नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है सभी बच्चे बेसब्री से एग्जाम आयोजित होने का इंतजार कर रहे हैं समय काफी तेज गति से आगे निकल रहा है अभी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027 जो आपके 28 नवंबर 2026 को पेपर होने वाले हैं इसमें पूछे जाने वाले 15 महत्वपूर्ण गणित के ऐसे प्रश्न बताने वाला हूं जिसमें से कई प्रश्न आपकी परीक्षा में हो बहू देखने को मिलेंगे या इससे संबंधित प्रश्न आपके आएंगे यदि आप देख लेते हैं तो कई प्रश्नों का उत्तर एग्जाम में सही कर देंगे!

Navodaya 6 Class Maths Important Questions: अंकगणित के ये 15 सवाल जो हर साल नवोदय परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी रट लें
Navodaya 6 Class Maths Important Questions: अंकगणित के ये 15 सवाल जो हर साल नवोदय परीक्षा में पूछे जाते हैं, अभी रट लें

Navodaya Class 6 Maths Important Questions 2027 – Overview

DetailsInformation
Exam NameJNVST Class 6 Entrance Exam 2027
Conducting BodyNavodaya Vidyalaya Samiti
SubjectMathematics
TopicArithmetic
Total Questions in This Practice Set15
Important TopicsPercentage, Average, Fraction, Ratio
Exam Date28 November 2026
Question LevelClass 5th & 6th
Preparation ModePractice Questions
Article CategoryMaths Important Questions

नवोदय कक्षा 6 गणित में कौन-कौन से टॉपिक महत्वपूर्ण हैं?

दोस्तों किसी भी काम को पूरा करने से पहले सबसे पहले उसके जड़ को समझना जरूरी होता है अभी मैं आपको गणित का 15 ऐसा प्रश्न देने वाला हूं जो प्रत्येक वर्ष आता ही आता है इसमें से कई प्रश्न हो बहू आ जाते हैं लेकिन प्रश्न एवं उत्तर सॉल्यूशन बताने से पहले अंक गणित के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक की चर्चा कर लेते हैं कौन-कौन से टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं!

गणित में कुछ ऐसे टॉपिक हैं जिनका अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

  1. जोड़ और घटाव
  2. गुणा और भाग
  3. भिन्न (Fraction)
  4. दशमलव (Decimal)
  5. प्रतिशत (Percentage)
  6. औसत (Average)
  7. अनुपात (Ratio)
  8. लाभ और हानि
  9. समय और दूरी
  10. क्षेत्रफल और परिमाप

Navodaya Class 6 Maths के 15 महत्वपूर्ण अंकगणित प्रश्न 2027

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम में सम्मिलित होने वाले बच्चे नीचे मैंने आपको 15 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर एवं हल करके भी बताया है एग्जाम में सम्मिलित होने से पहले थोड़ा समय निकालकर प्रश्न देखें!

प्रश्न 1. 245 + 378 + 125 का मान कितना होगा?

(A) 738
(B) 748
(C) 758
(D) 768

सही उत्तर: (B) 748

हल:

245 + 378 = 623

623 + 125 = 748

इसलिए सही उत्तर 748 होगा।

प्रश्न 2. एक संख्या का 25% भाग 50 है। वह संख्या कितनी होगी?

(A) 100
(B) 150
(C) 200
(D) 250

सही उत्तर: (C) 200

हल:

संख्या का 25% = 50

पूरी संख्या = 50 × 100 ÷ 25

= 200

प्रश्न 3. 12, 18, 24, 30 और 36 का औसत कितना होगा?

(A) 20
(B) 22
(C) 24
(D) 26

सही उत्तर: (C) 24

हल:

सभी संख्याओं का योग:

12 + 18 + 24 + 30 + 36 = 120

औसत = 120 ÷ 5

= 24

प्रश्न 4. 3/4 का 200 कितना होगा?

(A) 100
(B) 125
(C) 150
(D) 175

सही उत्तर: (C) 150

हल:

200 × 3/4

= 600 ÷ 4

= 150

प्रश्न 5. एक दुकानदार ने 500 रुपये की वस्तु खरीदी और 600 रुपये में बेच दी। उसे कितना लाभ हुआ?

(A) 50 रुपये
(B) 100 रुपये
(C) 150 रुपये
(D) 200 रुपये

सही उत्तर: (B) 100 रुपये

हल:

लाभ = विक्रय मूल्य − क्रय मूल्य

= 600 − 500

= 100 रुपये

प्रश्न 6. 144 का वर्गमूल कितना होगा?

(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 14

सही उत्तर: (C) 12

हल:

12 × 12 = 144

इसलिए 144 का वर्गमूल 12 है।

प्रश्न 7. दो संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है और उनका योग 50 है। छोटी संख्या कितनी होगी?

(A) 15
(B) 20
(C) 25
(D) 30

सही उत्तर: (B) 20

हल:

अनुपात का योग = 2 + 3 = 5

एक भाग = 50 ÷ 5 = 10

छोटी संख्या = 2 × 10 = 20

प्रश्न 8. 2 घंटे 30 मिनट में कुल कितने मिनट होते हैं?

(A) 120 मिनट
(B) 130 मिनट
(C) 150 मिनट
(D) 180 मिनट

सही उत्तर: (C) 150 मिनट

हल:

2 घंटे = 120 मिनट

120 + 30 = 150 मिनट

प्रश्न 9. 800 का 15% कितना होगा?

(A) 100
(B) 110
(C) 120
(D) 140

सही उत्तर: (C) 120

हल:

800 × 15 ÷ 100

= 120

प्रश्न 10. 1 किलोमीटर में कितने मीटर होते हैं?

(A) 100 मीटर
(B) 500 मीटर
(C) 1000 मीटर
(D) 1500 मीटर

सही उत्तर: (C) 1000 मीटर

हल:

1 किलोमीटर = 1000 मीटर।

प्रश्न 11. एक आयत की लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है। उसका परिमाप कितना होगा?

(A) 30 मीटर
(B) 35 मीटर
(C) 40 मीटर
(D) 45 मीटर

सही उत्तर: (C) 40 मीटर

हल:

आयत का परिमाप = 2 × (लंबाई + चौड़ाई)

= 2 × (12 + 8)

= 2 × 20

= 40 मीटर

प्रश्न 12. 5/8 + 2/8 का मान कितना होगा?

(A) 5/8
(B) 6/8
(C) 7/8
(D) 8/8

सही उत्तर: (C) 7/8

हल:

5/8 + 2/8

= (5 + 2)/8

= 7/8

प्रश्न 13. यदि 5 पेन की कीमत 50 रुपये है तो 8 पेन की कीमत कितनी होगी?

(A) 60 रुपये
(B) 70 रुपये
(C) 80 रुपये
(D) 90 रुपये

सही उत्तर: (C) 80 रुपये

हल:

एक पेन की कीमत = 50 ÷ 5

= 10 रुपये

8 पेन की कीमत = 10 × 8

= 80 रुपये

प्रश्न 14. 1 दर्जन आम की कीमत 120 रुपये है। तो 5 आम की कीमत कितनी होगी?

(A) 40 रुपये
(B) 50 रुपये
(C) 60 रुपये
(D) 70 रुपये

सही उत्तर: (B) 50 रुपये

हल:

1 दर्जन = 12 आम

एक आम की कीमत = 120 ÷ 12

= 10 रुपये

5 आम की कीमत = 10 × 5

= 50 रुपये

Also Read –

प्रश्न 15. एक गाड़ी 1 घंटे में 40 किलोमीटर चलती है। तो 3 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?

(A) 80 किलोमीटर
(B) 100 किलोमीटर
(C) 120 किलोमीटर
(D) 140 किलोमीटर

सही उत्तर: (C) 120 किलोमीटर

हल:

1 घंटे की दूरी = 40 किलोमीटर

3 घंटे की दूरी = 40 × 3

= 120 किलोमीटर

Navodaya Class 6 Maths की तैयारी कैसे करें?

तो बच्चों हमने आपको अभी 15 प्रश्न हल करके उत्तर के साथ बताया जो आपके एग्जाम में आने की पूरी पूरी संभावनाएं हैं अब चलिए आगे बताते हैं कि अंकगणित की तैयारी आप लोग बचे हुए समय में कैसे कर सकते हैं!

1. रोज गणित के सवाल हल करें

2. पहाड़े अच्छी तरह याद करें

3. पुराने प्रश्न पत्र हल करें

4. कमजोर टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें

5. समय देखकर प्रैक्टिस करें

Important links

Official WebsiteClick Here
Join TelegramClick Here
WhatsApp ChannelClick Here

 FAQ

Q1. नवोदय कक्षा 6 की परीक्षा में गणित से किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं?

उत्तर: गणित में जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशत, औसत, भिन्न, अनुपात और क्षेत्रफल जैसे टॉपिक से सवाल पूछे जा सकते हैं।

Q2. नवोदय कक्षा 6 गणित के महत्वपूर्ण सवाल कहां से पढ़ें?

उत्तर: आप इस आर्टिकल में दिए गए 15 सवालों का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल करें।

Q3. क्या नवोदय परीक्षा में ये 15 सवाल ही पूछे जाएंगे?

उत्तर: नहीं, ये अभ्यास के लिए तैयार किए गए महत्वपूर्ण सवाल हैं। परीक्षा में यही सवाल आने की गारंटी नहीं है। इसी तरह के टॉपिक और सवालों का अभ्यास करना फायदेमंद रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *